मानव तीर्थ का 8वां स्थापना दिवस मनाया गया
कल 10 मई 2024 को मानव तीर्थ की 8 वीं स्थापना दिवस अक्षय तृतिया के पावन अवसर पर
अम्बा बुआ जी के पावन सानिध्य मे मनाया गया।
मानव तीर्थ संस्थान सफलता पूर्वक 7 वर्ष पुरा कर चुका है। यहाँ पर हुए अब तक की उपलब्धियों के बारे मे श्री साधन भैया जी ने हम सभी को अवगत कराया।
मानव तीर्थ मे अध्ययन का 6 वर्ष जुलाई मे पूरे होने वाले है। अब तक सभी बैच के अध्ययनार्थी निष्ठा पूर्वक 3 वर्ष पूरे किये है। मानव तीर्थ अपने सभी पूरक केंद्रो सहित मध्यस्थ दर्शन (प्रणेता ए. नागराज जी) पर आधारित जीवन शैली के साथ परिवार व्यवस्था मे जीने के लिए प्रेरित करता है।
संस्थान के आगामी योजनाओं को साझा करते हुए बाबा जी , माता जी और सभी सहायक वरिष्ठ जनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त किया गया।