घोषणा: मानव तीर्थ उद्घाटन

श्रद्धेय श्री नागराजजी के मार्गदर्शन एवं निर्देश के अनुसार सोमनाथ एवं खारून नदी के संगम पर "मानव तीर्थ" का उद्घाटन २८ अप्रैल, परत: ११:४४ को होगा | यह केंद्र ग्राम किरितपुर, जिला बेमेतरा, छत्तीसगढ़ में है | मानव तीर्थ का उद्देश्य मध्यस्थ दर्शन के अध्ययन, अभ्यास शोध, प्रसारण एवं लोकव्यापीकरण के लिए है | यह परिसर कुल १२५ एकड़ में है, जो २ परिसरों के रूप में है | ४० एकड़ में विद्यालय एवं अन्य चीजों की योजना है | विद्यालय का उद्घाटन एवं प्रारंभ १५ अप्रैल २०१७ से हो चूका है | शेष ८५ एकड़ में १०० लोगों की ठहरने की व्यवस्था, एवं साथ में १० परिवारों को पुरे समय रहने की व्यवस्था की गयी है | अधिक जानकारी के लिए 99077-94154  से संपर्क करें |